घर में मगरमच्छ घुस आया है, यह समझ कर पुलिस को बुलाया पास जाकर देखा तो निकली यह चीज़


fb
जब भी किसी को अपने घर में या उसके आस पास कोई जंगली जानवर दिखाई देता है या कोई अजीबोगरीब जानवर दिखाई देता है तो वह सबसे पहले वन विभाग से संपर्क करता है। इसी प्रकार जब किसी को कोई संदिग्ध चीज दिखती है तो वह सबसे पहले पुलिस को फ़ोन करता है। ताकि वह उससे पीछा छुड़ा सके। कुछ ऐसा ही हुआ एक व्यक्ति के साथ उसे लगा कि उसके घर में छोटा सा मगरमच्छ घुस आया है।
और इसीलिए उसने पुलिस बुला ली जब पुलिस आयी और उसको पकड़ने उसके पास गयी तो पुलिस ने पाया कि वह मगरमच्छ नहीं बल्कि सैलामैंडर है, इसे देखकर पुलिस की हंसी निकल गयी। सैलामैंडर छिपकली की एक प्रजाति होती है जो कुछ छिपकली और मगरमच्छ जैसी दिखती है।

fb
यह घटना यूएस के कोलोराडो की है। लोगों ने इस शख्स का खूब मज़ाक उड़ाया। पुलिस को कॉल करते समय व्यक्ति काफी घबराया हुआ था, इसलिए पुलिस भी आनन फानन में पहुंची। और पहुंचने पर पुलिस को जो मिला उसे देख वह अपनी हंसी रोक न पाए।

Post a Comment

0 Comments