सपने खुद को मारा हुआ देखना क्या संकेत देता है? जानने के लिए पढ़िए


ईश्वर ने नींद इसलिए बनाई ताकि इंसान के शरीर को आराम मिल सके और थकान से छुटकारा मिल सके। नींद के बिना इंसान ज़िंदा नहीं रह सकता है क्यूंकि किसी भी इंसान का शरीर लगातार काम को नहीं झेल सकता है। नींद हमारे शरीर को बूस्ट करती करती है और हमें नई ऊर्जा प्रदान करती है।
और इसी नींद के साथ साथ ईश्वर ने हमें सपने देखने की भी योग्यता दी है। हमें नींद में सपने क्यों आते हैं इसके बारे में अलग-अलग शोधकर्ताओं के अलग-अलग मत और विचार हैं और शोधकर्ताओं ने इस पर कई सिद्धांत पेश किये हैं, लेकिन इनमें से कोई स्पष्ट नहीं है और न ही कोई निश्चित रूप से इसके बारे में कुछ कह सकता है। कुछ शोधकर्ताओं का कहना है कि सपने का कोई उद्देश्य या अर्थ नहीं है और नींद में मस्तिष्क की निरर्थक गतिविधियों के कारण हमें सपने आते हैं।
अन्य लोगों का कहना है कि मानसिक, भावनात्मक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए सपने जरूरी हैं।
सपने कई प्रकार के होते हैं, जिनका असर हमारी भावनाओं पर पड़ता है। सपने हमें खुश कर सकते हैं या दुखी या भयभीत महसूस करा सकते हैं। सपने कभी बहुत अजीबोगरीब होते हैं जो हमें भ्रमित कर देते हैं, तो कभी-कभी पूरी तरह से तर्कसंगत होते हैं।
हमें सोने के दौरान कभी भी सपने आ सकते हैं। लेकिन सबसे सुस्पष्ट सपने ज़्यादातर, आरईएम (रैपिड ऑय मूवमेंट) नींद के दौरान ही आते हैं। यह ऐसा समय होता है जब हमारी आँखें नींद में तेज़ी से स्थान-परिवर्तन करती हैं और इस समय मस्तिष्क सबसे ज़्यादा सक्रिय होता है। कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि हम प्रति रात कम से कम चार से छह बार सपने देखते हैं।
कुछ लोग कहते हैं कि हम अपने जीवन के संघर्ष का हल ढूंढने के लिए सपने देखते हैं। इसलिए हम ऐसी भी चीज़ें सपनों में देखते हैं जो हमारे असल जीवन में मौजूद भी नहीं होती हैं। कुछ लोग कहते हैं सपने हमारी अतीत की घटनाओं और यादों से जुड़े होते हैं।
तो कुछ लोग कहते हैं की सपने हमें हमारे भविष्य के बारे में आगाह करते हैं। हमारे साथ भविष्य में होने वाली अच्छी और बुरी घटनाओं के बारे में जानकारी देते हैं। तो हम आपको बताएँगे सपनों से जुड़े कुछ ऐसे ही राज़, जिनका मतलब हम समझने की कोशिश करते रहते हैं।
कुछ लोगों का मानना होता है कि हमारे हर सपने के पीछे एक रहस्य जुड़ा होता है, चाहे हम अच्छे सपने देखें या बुरे वह हमारे भविष्य के बारे में हमें पहले से चेतावनी देते हैं या फिर कराते हैं। हमारे साथ भविष्य में कैसी-कैसी घटनाएं होंगी? हमारे सामने कैसे कैसे मामले और मसले आएंगे? हमारे साथ अच्छा होगा या बुरा इन सबसे हमारे सपने हमें अवगत कराते हैं।
तो हम आपको एक ऐसे ही सपने के रहस्य के बारे में बताएँगे, जो अक्सर लोग देखते हैं और घबरा जाते हैं कि उनके साथ कहीं कुछ बुरा तो नहीं होने वाला है।
या कहीं उनकी मृत्यु तो नहीं होने वाली है।
कुछ लोग यह समझते हैं कि सपने में अपनी मौत देखना इस बात का संकेत है की उनके साथ कोई बुरा हादसा पेश आने वाला है, या उनकी मौत होने वाली है। जबकि मृत्यु तो असल जीवन की एक शुरुआत का नाम है। इसलिए अगर कोई व्यक्ति सपने में खुद की मौत देखे तो समझ जाए कि ईश्वर की कृपा से उसके घर में खुशहाली आएगी, उसके जीवन के सभी दुःख-दर्द और मसले ख़त्म हो जायेंगे।
इसलिए अगर कोई व्यक्ति सपने में अपनी मृत्यु होते देखता है तो उसको डरने की कोई आवश्यकता नहीं है। इस प्रकार अन्य सपने भी हमें भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में पहले से अवगत कराते हैं।

Post a Comment

0 Comments